मेरा राज्य : पंजाब । अनुछेद मेरा राज्य पंजाब।।anuched on mera rajya punjab
पंजाब' दो शब्दों क
मेरा राज्य : पंजाब
Essay on mera rajya punjab
Paragraph on mera rajya punjab
मेरा राज्य : पंजाब पर निबंध
मेरा राज्य : पंजाब पर अनुछ
मेरा राज्य : पंजाब
मेरा राज्य : पंजाब
Essay on mera rajya punjab
Paragraph on mera rajya punjab
मेरा राज्य : पंजाब पर निबंध
मेरा राज्य : पंजाब पर अनुछेद
मेरा राज्य : पंजाब
बहा करती थीं- रावी, झेलम, चिनाब, सतलुज और ब्यास। इनमें से अब सतलुज, ब्यास और रावी नदियाँ ही पंजाब की धरती को हरा-भरा रखती हैं। पंजाब ऐसी धरती का नाम है, जिसमें कल-कल करती नदियाँ बहती हैं, गिद्दे और भाँगड़े की थाप तथा महान वीरों के बलिदान की गाथाएँ सुनाई देती हैं।
पंजाब के पूर्व में हरियाणा, पश्चिम में पाकिस्तान का पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश तथा दक्षिण में राजस्थान है। कभी हरियाणा और हिमाचल, पंजाब के ही अंग थे, जो 1966 में इससे अलग हो गए। पंजाब वीरों और पीरों की भूमि है। गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोबिंद सिंह तक सभी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। पंजाब की भूमि में जन्मे भगत सिंह, लाला लाजपत राय, ऊधम सिंह आदि ने भारत को आजाद कराने के लिए अपने प्राण दे दिए। पंजाब में मुख्य रूप से पंजाबी भाषा बोली जाती है। पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है। गुरुमुखी अर्थात् गुरुओं के
मुख से निकली हुई वाणी। सिक्ख गुरुओं ने अपनी वाणी गुरुमुखी लिपि में लिखी तथा अपनी वाणी को 'आदि ग्रंथ' में संकलित किया।
पंजाब के लोगों का मुख्य धंधा खेती है। पंजाब को भारत का अन्नदाता कहा जाता है। यहाँ गेहूँ, चावल, कपास,गन्ना, मक्का, आदि बड़ी मात्रा में पैदा किए जाते हैं। खेती के अलावा यहाँ अनेक कल-कारखाने भी हैं। जालंधर में खेलों का सामान बनता है। अमृतसर में ऊनी और सूती कपड़ा बनता है, मंडी गोबिंदगढ़ में लोहे के कारखाने हैं, अनेक चीनी के कारखाने हैं, कपूरथला में रेलवे कोच फैक्टरी है। इस प्रकार जरूरत की सभी वस्तुएँ यहाँ तैयार की जाती हैं। पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में भी पीछे नहीं है। यहाँ पंजाबी विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय हैं। अनेक इंजीनियरिंग तथा मेडिकल महाविद्यालय हैं। पंजाब को अपने उन वैज्ञानिकों, साहित्यकारों तथा कलाकारों पर गर्व है, जिन्होंने पूरे विश्व में पंजाब का नाम प्रसिद्ध किया। एशिया का सबसे बड़ा बाँध भाखड़ा नांगल बाँध पंजाब में है। यहाँ से अनेक राज्यों को बिजली पहुँचाई जाती है। पंजाब में हर गाँव पक्की सड़कों से जुड़ा हुआ है।
पंजाबी शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं तथा खेलों को बहुत महत्त्व देते हैं। कुश्ती और पहलवानी इनका प्रिय खेल है। भांगड़ा, गिद्दा आदि नृत्य पूरे विश्व में पसंद किए जाते हैं। पंजाब का हर इलाका अपनी किसी न किसी महानता के कारण प्रसिद्ध है। यद्यपि पंजाब एक छोटा प्रदेश है, परंतु भारत में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसका भविष्य उज्ज्वल है।
मुझे अपने प्यारे प्रांत पंजाब पर गर्व है।
